Teej Kab Hai 2025 : प्रत्येक वर्ष सावन महीने में पड़ने वाला हरियाली तीज पर्व विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। हरियाली तीज पर्व के दिन सभी विवाहित महिलाएं भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा और व्रत रखती हूं। हिंदू धर्म के अनुसार किस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जिंदगी में खुशियां आती हैं और इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष हरियाली तीज का पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सावन महीना भगवान शिव जी और सावन महीने में पड़ने वाले सभी पर्व का बहुत ही विशेष महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में सभी लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि सावन में हरियाली तीज पर्व कब है? ( Teej Kab Hai 2025 ) हम आपको सही तिथि, टाइम और पूजा विधि से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।
हरियाली तीज पर्व कब है? ( Teej Kab Hai 2025 )
हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तिथि 26 जुलाई रात्रि 10:41 पर शुरू होगी, और इसका समापन अगले दिन 27 जुलाई को रात्रि 10:41 पर होगा। इस हिसाब से हरियाली तीज का प्रमुख 27 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।
हरियाली तीज का महत्व
हरियाली तीज पर्व सावन महीने में पड़ता है, हरियाली तीज पर्व दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती को समर्पित है। हिंदू पुराणों में बताया गया है कि सावन महीने में पड़ने वाले तीज पर्व के दिन सभी महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुख में बनाने के लिए भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करते हैं। हरियाली तीज पर्व के दिन शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और भगवान शिव जी और माता पार्वती का आशीर्वाद हरदम बना रहता है। इतना ही नहीं हरियाली की पर्व के दिन अविवाहित लड़कियां शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं तो शादी का योग्य बनता है।
हरियाली तीज पूजन सामग्री
हरियाली तीज पर्व के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने के लिए आपको कुछ जरूरी सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हरियाली तीज पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट आपको नीचे प्रोवाइड कर दी गई है –
पूजन सामग्री – भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा, वेदी, धूप, दीप, अगरबत्ती, चंदन, रोली, अक्षत, फूल, घी, गंगाजल, पंचामृत, नया वस्त्र,बिल्व पत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, फल, मिठाई, सूखे मेवे, मेहंदी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, आलता और अन्य शृंगार का सामान आदि।
हरियाली तीज पूजा विधि
- हरियाली तीज पर्व के दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठे और स्नान करें।
- इसके बाद लाल रंग के वस्त्र पहने और सोलह सिंगार करें।
- इसके बाद आप सभी ऊपर बताई गई पूजा सामग्री इकट्ठा करें।
- अब आप घर पर पूजा स्थल पर भगवान शिव जी और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
- अब आप अपने हाथ में जल और पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें।
- अब आप गंगाजल से भगवान सूर्य माता पार्वती को स्नान कराये।
- अब आप शिवजी और माता पार्वती को वस्त्र अर्पित करें और धूप दीप जलाएं।
- इसके बाद आप शिवजी और माता पार्वती को चंदन रोली अक्सर फूल आदि अर्पित करें और उसके बाद सोलह की सामग्री अर्पित करें।
- अब आप हरियाली तीज कथा का पाठ करें और उसके बाद भगवान शिव की और माता पार्वती की आरती करें।
- अब आप क्यों जियो माता पार्वती को प्रसाद अर्पित करें और इस प्रसाद को अर्पित करने के बाद लोगों को वितरित करे।