Kartik Purnima Kab Hai : हिंदू धर्म में अलग-अलग त्योहार और अलग-अलग व्रत और हर तिथि का अपना अलग महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने पूर्णिमा आती है, लेकिन कार्तिक माह की पूर्णिमा का अलग महत्व होता है। कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हिंदू धर्म के अनुसार मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न धन वस्त्र का दान और उपासना भगवान विष्णु और दूसरों की विशेष कृपा होती है। कार्तिक पूर्णिमा की दिन पूजा करने से दुख दर्द दूर होते हैं और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने से आपको सभी कासन से छुटकारा मिलता है और आपके जिंदगी में खुशहाली आती है। आइए अब जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा कब है ( Kartik Purnima Kab Hai ) और कार्तिक पूर्णिमा का महत्व।
कार्तिक पूर्णिमा कब है ? / Kartik Purnima Kab Hai
हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत सुबह 6:19 पर होगी और इसका समापन 16 नवंबर को रात्रि में 2:58 पर होगा। आप सभी भक्तगण कार्तिक पूर्णिमा को 15 नवंबर को मना सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर्व को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी लोग जानते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन धरती पर देवी और देवता पधारे थे और उनकी स्वागत के लिए दीप प्रज्वलित किए गए थे। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था।
Also Read : देवउठनी एकादशी कब है, जानें व्रत की तारीख
कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप नीचे बताए गए चरणवध तरीके से पूजा कर सकते हैं।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन सबसे पहले आप सुबह उठकर गंगा स्नान करें।
- गंगा स्नान करने के बाद आप गंगा किनारे दीप दान करें। या आप मिट्टी का दीप जलाकर भगवान विष्णु और भगवान शिव के मंत्रो का जाप करें।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप भगवान विष्णु यानी कि सत्यनारायण के व्रत का संकल्प ले और इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुने।
- अगर आप चाहे तो अपनी सुविधा अनुसार इस दिन यज्ञ या हवन भी कर सकते हैं।
- आप किस दिन शाम के टाइम चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दे।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें यह काम
अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस दिन नीचे बताए गए यह काम जरुर करें –
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद आपको अपनी सुविधा अनुसार दान जरूर करना चाहिए।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप दान में जरूरतमंद लोगों को कपड़े दान कर सकते हैं भूखे लोगों को खाना खिला सकते हैं।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूरी विधि विधान के साथ पूजा करें और उनकी कथा सुने।