Hartalika Teej 2025 : कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज पर्व? नोट कीजिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej 2025 : हिंदू धर्म में हरतालिका तीज पर्व का बहुत ही विशेष महत्व है, यह पर्व सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियों के लिए बहुत ही महत्व रखता है, हरतालिका तीज पर्व ( Hartalika Teej 2025 ) के दिन सभी सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती है, मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वहीं कुंवारी लड़कियों की शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

हरतालिका तीज पर्व ( Hartalika Teej 2025 ) प्रत्येक साल भाद्र मास महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है, इस पर्व का सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां बहुत बेसब्री से इंतजार करती हैं, इस बार हरतालिका तीज पर्व ( Hartalika Teej 2025 ) कब मनाया जाएगा, सही डेट शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से जुड़ी पूरी जानकारी आपको प्राप्त होगी।

हरतालिका तीज पर्व ( Hartalika Teej 2025 )

हरतालिका तीज पर्व प्रत्येक वर्ष भाद्र मास महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इस बार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34 पर शुरू हो रही है और इसका समापन अगले दिन 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:54 पर हो रहा है, इसलिए उदया तिथि के हिसाब से हरतालिका तीज पर्व 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

हरतालिका तीज पूजा शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है, पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हरतालिका तीज पर्व के दिन पूजा करने के लिए आप केवल एक मुहूर्त मिल रहा है, आप प्रातः 5:56 से लेकर सुबह 8:31 तक के बीच शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।

Also Read : अनंत चतुर्दशी कब है ? नोट कीजिए सही डेट और शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज महत्व ( Hartalika Teej Mahtav )

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज पर्व वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि के लिए मनाया जाता है, यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए किया जाता है, हरतालिका तीज पर्व में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है और पति की लंबी आयु के लिए कामना की जाती है, इसके अलावा जिन कुंवारी लड़कियों की शादी में समस्याएं आती है उनके लिए भी हरतालिका तीज पर्व बहुत महत्व रखता है, मान्यता है की कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज व्रत रखने से मनचाहा वर मिलता है और शादी में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।

हरतालिका तीज पर्व में जरूर ध्यान दें यह बातें

  • हरतालिका तीज व्रत के दौरान किसी भी तरह का कोई वाद विवाद नहीं करना है।
  • इस दिन भूलकर काले कपड़े धारण नहीं करना है।
  • घर और मंदिर साफ सफाई का विशेष ध्यान देना है।
  • तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना है।
  • पूजा करने के बाद जरूरतमंद लोगों को धन और अन्न का दान करें।

हरतालिका तीज पूजा विधि

  • हरतालिका तीज पर्व के दिन सूर्योदय से पहले उठे और स्नान करने के बाद साफ करें कपड़े पहने।
  • हारे या लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • अब आप मंदिर की साफ सफाई करें इसके बाद पूजा स्थल पर चौकी पर पीला कपड़ा बिछाये।
  • इस दिन पूजा के दौरान आपको स्वयं के द्वारा भगवान भोलेनाथ माता पार्वती और गणेश जी की मिट्टी से मूर्ति बनानी है और बनाने के बाद स्थापित करें।
  • अब आपके पूरे विधवा तरीके से पहले गणेश जी की पूजा करना है इसके बाद आप भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करना है।
  • अब आप मां गौरी के सोलह सिंगार की सामग्री अर्पित करें,
  • अब आपको हरतालिका तीज व्रत कथा सुनना है और उसके बाद मंत्र का जाप करना है।

हरितालिका तीज पर्व मंत्र

आप सभी महिलाओं को पूजा के दौरान नीचे बताए गए मंत्र का जाप करना है –

पार्वती जी के मंत्र

ओम पार्वत्यै नमः
ओम उमाये नमः

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाने का मंत्र – सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।

मनचाहे वर के लिए मंत्र – गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

About The Author

More From Author

1 comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *