शिव को प्रसन्न करने का मंत्र : शिवजी की पूजा करते समय करें इन मंत्र का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

शिव को प्रसन्न करने का मंत्र : सनातन धर्म में भोलेनाथ को देवों के देव माना जाता है। कहां जाता है कि बाबा भोलेनाथ जिस भक्त पर प्रसन्न हो जाते हैं, उस वक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और उसकी सभी कठिनाइया हर लेते हैं। वैसे तो आप प्रतिदिन भोलेनाथ के मंदिर जाकर शिवलिंग पर केवल जल चढ़कर ही बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पूजा करते समय और शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मंत्र का जाप करते हैं तो इसका प्रभाव और अधिक पड़ता है और भोलेनाथ अपने भक्त पर जल्द प्रसन्न होते हैं।

अगर आप जिंदगी में चली आ रही समस्याओं से ग्रसित है, आपकी किस्मत साथ नहीं देती है, आपका व्यापार नहीं चलता है, आपकी नौकरी नहीं लगती है, घर परिवार में चले जैसी समस्याओं से परेशान है तो आप भगवान भोलेनाथ के शरण में चले जाइए, आपकी सभी समस्याएं अपने आप दूर हो जायेगी। आप केवल प्रत्येक दिन भगवान शिव जी की शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाएं और शिवजी की मंत्र का जाप करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। आइये अब हम आपको “शिव को प्रसन्न करने का मंत्र‘ कौन सा है इसके बारे में बताते हैं।

शिव को प्रसन्न करने का मंत्र

अगर आप अपनी भक्ति से और शिवजी पूजा करके बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपके यहां पर शिव जी के कुछ प्रभावशाली मंत्र बताएंगे, आप इन मंत्रो का जब शिवजी को पूजा करते समय करें।

( 1 ) ॐ नमः शिवाय

यह मंत्र बहुत ही प्रभावशाली मंत्र है, आप इस मंत्र का जाप शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय 108 बार करें। ओम नमः शिवाय मंत्र जाप करने से भगवान शिव अपने भक्त से जल्द प्रसन्न होते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का दिमाग शांत रहता है और पॉजिटिव ऊर्जा प्राप्त होती है।

( 2 ) ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

भगवान शिव जी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए। इस मंत्र को रूद्र मंत्र कहा जाता है, शिव पुराण में बताया गया है कि शिव जी के इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं घर में सुख समृद्धि आती है और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्यापार नौकरी घरेलू समस्याएं जैसी समस्याओं का धीरे-धीरे शिवजी की कृपा से निवारण होता है।

( 3 ) ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।।।

शिव जी का यह मंत्र बहुत ही प्रभावशाली है, अगर आप बहुत अधिक कर्ज में डूब चुके हैं और आपका कर्ज खत्म नहीं हो रहा है आपका व्यापार सही नहीं चल रहा है। आप प्रतिदिन भगवान शिव जी के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और इस मंत्र का जाप आप 15 बार करें। आप देखेंगे धीरे-धीरे आपका व्यापार चलने लगेगा और आपका कर्ज भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगेगी।

( 4 ) श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः। स्नानीयं जलं समर्पयामि

शिव पुराण के अनुसार इस मंत्र का जाप करके आप भगवान शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। शिव पुराण में बताया गया है कि प्रत्येक दिन भगवान शिव के सामने बैठकर हाथ जोड़कर इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भगवान शिव को तुरंत कैसे प्रसन्न करें?

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव बहुत सरल और भोले स्वभाव के है। भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। भगवान शिव अपने भक्त की थोड़ी सी पूजा और भक्ति भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। अगर कोई भक्त भगवान शिव को तुरंत प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके कुछ सरल उपाय नीचे बताए गए हैं, जिनको आप फॉलो कर सकते हैं।

  • अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप प्रत्येक सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनकर सच्चे मन के साथ भगवान शिव आराधना करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर एक लोटा जल, चंदन बेलपत्र तो गंगाजल अर्पित करें और उनका अभिषेक करें।
  • प्रत्येक सोमवार को शिव की पूजा करते समय भी सकता गेहूं के आटे से बना प्रसाद का भोग लगे यह बहुत ही शिव जी को पसंद है और बहुत ही शुभ माना जाता है। भोग लगाने के बाद भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद वितरण करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ )

शिव जी का प्रिय मंत्र कौन सा है?

शिव पुराण के अनुसार शिव जी का सबसे प्रिय मंत्र ओम नमः शिवाय है, इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी दुखों का नाश होता है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान शिव का गुप्त मंत्र क्या है ?

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव का गुप्त मंत्र ओम नमः शिवाय है, इस मंत्र का उच्चारण करने से वक्त के सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए?

शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *