Sawan Ke Vrat Me Kya Khana Chahiye : सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, जानिए सटीक जानकारी पंडित जी के द्वारा

Sawan Ke Vrat Me Kya Khana Chahiye : सभी शिव भक्तों के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। सावन महीना भगवान शिव जी का सबसे प्रिय महीना है, इस महीने में भगवान शिव जी की पूजा करने से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन महीने में भगवान शिव जी की पूजा करने से और व्रत रखने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं और इच्छाएं पूरी होती है।

अगर आप सावन महीने में पहली बार व्रत रखने जा रहे हैं, आपके मन में सवाल है की सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ( Sawan Ke Vrat Me Kya Khana Chahiye ) आपके यहां पर पंडित जी के द्वारा बताए गए सावन महीने व्रत के दौरान किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं और किन-किन चीजों का सेवन नहीं कर सकते हैं, पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

सावन महीने का महत्व

हिंदू धर्म में सावन महीने का बहुत ही विशेष महत्व माना जाता है। सावन महीना भगवान शिव जी को समर्पित है, सावन महीना भगवान शिव जी का सबसे प्रिय महीना है। सावन महीने में भगवान शिव जी की पूजा आराधना की जाती है। सावन महीने में सावन सोमवार और पूरे सावन व्रत रखने का विधान है। कुछ शुभ भक्त केवल सावन सोमवार के दिन व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ भक्त पूरे सावन भगवान शिव जी का व्रत रखते हैं।

शिव पुराण में बताया गया है सावन महीने में शिव जी की पूजा करने से भक्ति सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और क्यों जी की कृपा से जिंदगी में चल रहे सभी समस्याओं का नाश होता है। शिव जी की कृपा से जिंदगी में सुख समृद्धि शांति आती है। यही वजह है कि सभी सुबह पूरे वर्ष बेसब्री से सावन महीने का इंतजार करते हैं।

Also Read : सावन में राशि अनुसार शिव मंत्र का करें जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए ( Sawan Ke Vrat Me Kya Khana Chahiye )

अगर आप सावन महीने में पहली बार व्रत रख रहे हैं, आपको सावन महीने में व्रत के दौरान किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अगर आप व्रत के दौरान कुछ गलत चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है।

  • सावन व्रत के दौरान आप फलाहार का सेवन कर सकते हैं।
  • सावन व्रत में आप चाहे तो आलू को उबाल कर सेंधा नमक के साथ सेवन कर सकते हैं।
  • सावन व्रत में आप नारियल पानी या फिर नारियल गरी का सेवन कर सकते हैं।
  • सावन व्रत में आप ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।
  • सावन व्रत के दौरान आप लौकी कद्दू सब्जी का सेवन कर सकते हैं।
  • सावन में व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन कर सकते हैं।

सावन व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

सावन व्रत के दौरान आपको कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए, अगर आप नीचे बताएंगे चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाएगा –

  • सावन में व्रत के दौरान सुबह चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सावन में व्रत के दौरान नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, आप नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सावन व्रत के दौरान आटे से बनी हुई वस्तुओं का सेवन न करें।
  • व्रत के दौरान आप तला भुना हुआ किसी भी वस्तुएं का सेवन न करें।

About The Author

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *