Sawan 2025 : सावन कब से शुरू है, जानें व्रत तिथि, पूजन विधि और उपाय

Sawan 2025 : सनातन धर्म में सावन माह भगवान शिव जी को समर्पित है, सावन माह में सभी शिव भक्त पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव जी की पूजा करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन माह में भगवान शिव जी की पूजा करने से और सोमवार व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत रखने से और पूजा करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और अपनी भक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए सावन माह में सोमवार का बहुत ही विशेष महत्व माना गया है।

सावन माह ( Sawan 2025 ) विशेष तौर पर शिव भक्त के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है। शास्त्र में बताया गया है कि सावन माह में शिव भक्त अगर सच्चे मन और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना करता है तो भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जिंदगी में चली आ रही सभी समस्याओं को खत्म करते हैं। सावन माह ( Sawan 2025 ) में सभी भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं, इतना ही नहीं शास्त्रों में बताया गया है कि सावन माह में रुद्राभिषेक करने से शिव जी बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। जुलाई महीने में सावन कब से शुरू है, सावन महीने में कितने सोमवार पड़ेंगे, सावन माह पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, सारी जानकारी संक्षेप में जानते हैं।

सावन कब से शुरू है ( Sawan 2025 )

इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है। वर्ष 2025 में सावन माह में कुल चार सोमवार पड़ेगे, यानी इस बात शुभ भक्तों को भगवान शिव जी की आराधना करने के लिए चार सोमवार मिलेंगे, सभी शिव भक्त इन चार सोमवार को व्रत रख सकते हैं और रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। सावन महीने का समापन 9 अगस्त 2025 को होगा।

Also Read – शिवजी की पूजा करते समय करें इन मंत्र का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

सावन सोमवार की तिथियां

सनातन धर्म में सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार का बहुत विशेष महत्व बताया गया है। सावन माह के सोमवार के दिन शिवजी की आराधना करने से और व्रत रखने से भगवान शिव जी अपने भक्त से प्रसन्न होते हैं और अपनी भक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

  1. सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025
  2. सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई 2025
  3. सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई 2025
  4. सावन का चौथा सोमवार 4 अगस्त 2025

सावन माह का महत्व

सभी शिव भक्तों के लिए सावन माह एक बहुत ही विशेष महत्व रखता है। सावन माह भगवान शिव जी को समर्पित है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन महीने में भक्त जी को केवल एक लोटा जल अर्पित करके भगवान शिव जी को प्रसन्न कर सकता है। सावन महीने में पूजा करने से सभी पापों का नष्ट होता है और भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से भक्ति सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सावन में कुंवारी लड़कियों के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है। सावन माह में शिव जी की पूजा करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है और शादीशुदा महिलाओं के घर में सुख समृद्धि आती है। सावन महीने में रुद्राभिषेक का बहुत ही विशेष महत्व माना जाता है। सावन महीना में रुद्राभिषेक करने से मनुष्य के ऊपर चले आ रहे सभी संकट मिट जाते हैं और भक्त के सर पर हरदम शिव जी का आशीर्वाद बना रहता है।

सावन माह में सोमवार का महत्व

सावन माह में सोमवार का बहुत विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है और सावन माह भी शिव जी को समर्पित है। इस वजह से सावन महीने में सोमवार के दिन शिव जी की आराधना करने से व्रत रखने से व्यक्तियों के सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन महीने के सोमवार के दिन कुंवारी लड़कियों को व्रत रखने से और शिवजी की आराधना करने से मनचाही वर की प्राप्ति होती है।

सावन महीने में शिवजी की पूजा कैसे करें ?

सभी सुविधाओं के लिए सावन माह में शिव जी की पूजा करने के लिए बहुत ही विशेष महत्व है, अगर शिव भक्ति सावन माह में शिव जी की पूरी श्रद्धा के साथ और सही तरीके से पूजा करते हैं तो भगवान शिव की शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी भक्ति की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।

  • सभी शिव भक्तों को सावन महीने के सभी दिनों में शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • सावन के दिन सुबह उठकर सबसे पहले गंगा स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें।
  • अब आप अपने नजदीकी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग की दूध और गंगाजल से अभिषेक करें।
  • अब आप शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद, धतूरा, सफेद पुष्प, चंदन, भस्म, मिठाई से पूरी विधि विधान के साथ अर्पित करें।
  • शिव जी के शिवलिंग के सामने बैठकर और हाथ जोड़कर ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • अब आपको शिव चालीसा का पाठ करना है और बाद मे शिवजी की आरती करें।
  • अब आप शिव जी के सामने हाथ जोड़कर अपने द्वारा किए गए सभी गलतियां के लिए माफी मांगे और अपनी जिंदगी की सुख समृद्धि के लिए कामना करें।

Note – सावन महीने में अगर शिव भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ और सच्चे मन से भगवान शिव जी की पूजा करता है तो भगवान शिव अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

About The Author

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *