राशि अनुसार शिव मंत्र : हिंदू पुराणों में बताया गया है, सावन महीने में शिव जी की पूजा करने से शिवजी अपने भक्त से जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सभी शिव भक्तों बेसब्री से पूरे वर्ष सावन महीने का इंतजार करते हैं, सावन महीना शिव जी का सबसे फ्री महीना है और इस महीने में शिव जी की पूजा आराधना करने से शिव भक्त सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन महीने में शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ अगर शिव भक्त अपनी राशि के अनुसार शिव मंत्र का जाप करता है तो इससे शिवजी की कृपा बनी रहती है। शिवजी की पूजा के साथ-साथ मंत्र जाप करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। आपको इस आर्टिकल के द्वारा काशी के महा विद्वान पंडित ज्योतिष आचार्य श्री उमेश पांडे जी के द्वारा बताए गए राशि अनुसार शिव मंत्र से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप सावन महीने में शिवजी की पूजा आराधना करके अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो आप सावन के प्रत्येक दिन पूजा के साथ-साथ अपने राशि अनुसार शिव मंत्र का जाप जरुर करें।
राशि अनुसार शिव मंत्र जाप के फायदे
यदि कोई शिव भक्ति सावन महीने में अपनी राशि के अनुसार शिव मंत्र का जाप करता है तो शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिंदगी में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होती हैं, आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जिंदगी में सुख समृद्धि बनी रहती है। आपको इस आर्टिकल के द्वारा पंडित जी के द्वारा बताए गए सभी 12 राशियों के अनुसार शिव मंत्र के बारे में जानकारी देंगे। आप अपनी राशि के अनुसार सावन महीने में पूजा के दौरान शिव मंत्र का जाप कर सकते हैं।
सावन में राशि अनुसार करें शिव मंत्र का जाप
सभी शिव भक्तों को सावन महीने में भगवान शिवजी की पूजा करते समय अपने राशि अनुसार शिव मंत्र का जाप करें, पूजा के साथ मंत्र का जाप करने से किसका भक्ति का दो गुना फल प्राप्त होता है –
मेष राशि
मंत्र :- ॐ महाकालाय नमः
मेष राशि जातक को सावन महीने में प्रत्येक दिन शिव जी की पूजा के दौरान ॐ महाकालाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जिंदगी में सुख समृद्धि आती है आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
वृषभ राशि
मंत्र :- ॐ नमः शिवाय
वृषभ राशि जातक के लोगों को सावन महीना में पूजा के दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, इस मंत्र का जाप करने से जिंदगी में सभी समस्याओं का नाश होता है, आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। शिवजी की कृपा हरदम बनी रहती है।
मिथुन राशि
मंत्र :- ॐ त्र्यम्बकाय नमः
मिथुन राशि जातक सावन महीने में शिव जी की पूजा के दौरान ओम त्र्यंबकाए नमः मंत्र का जाप करें, इस मंथ का जाप करने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है व्यापार में सफलता मिलती है आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, जिंदगी में सुख समृद्धि आती है।
कर्क राशि
मंत्र :- ॐ चंद्रमौलेश्वर नमः
कर्क राशि जातक सावन महीने में पूजा के दौरान ॐ चंद्रमौलेश्वर नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से जिंदगी में सुख समृद्धि आती है सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शिवजी की कृपा हरदम बनी रहती है।
सिंह राशि
मंत्र :- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
सिंह राशि जातक सावन महीने में शिव जी की पूजा के दौरान ओम नमो भगवते रुद्राय नमः मंत्र का जाप करें, मंत्र का जाप करने से व्यापार में वृद्धि होती है आर्थिक स्थिति मजबूत होती है मान सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
कन्या राशि
मंत्र :- ऊं पषुप्ताय नमः
सावन महीने में कन्या राशि जातक को ऊं पषुप्ताय नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है कोर्ट कचहरी से मामलों में राहत मिलती है शिवजी की कृपा से आने वाली सभी समस्याएं समाप्त होती हैं।
तुला राशि
मंत्र :- ॐ शंकराय नमः
तुला राशि जातक को सावन महीने में शिव जी की पूजा करते समय ॐ शंकराय नमः मंत्र का जाप करें, इस मंथ का जाप करने से नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होती है, वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है। शिव जी की कृपा हरदम बनी रहती है।
वृश्चिक राशि
मंत्र :- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
सावन महीने में वृश्चिक राशि जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए, इस मंत्र का जाप करने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है, शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
धनु राशि
मंत्र :- ॐ पशुपतये नम:
सावन महीने में पूजा के दौरान धनु राशि जातक ओम पशुपति नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से जिंदगी में सफलता प्राप्त होती है, शिवजी की कृपा से सभी अधूरे कार्य पूरे होते हैं।
मकर राशि
मंत्र :- ॐ नीलकंठाय नमः
मकर राशि जातक के लिए सावन महीने में इस मंत्र का जाप करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और उनकी कृपा से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि शांति आती है।
कुंभ राशि
मंत्र :- ॐ पार्वतीपतये नमः
कुंभ राशि जातक को सावन महीने में शिवजी की पूजा करते समय ओम पार्वतीपतये नमः का मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से विवाह से संबंधित सभी समस्याएं दूर होती हैं, पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है, धन दौलत आर्थिक समस्याएं खत्म होती है।
मीन राशि
मंत्र: ॐ नमः: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः: ॐ ॥
मीन राशि जातक को सावन महीने में इस मंत्र का जाप करने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है। शिवजी की कृपा से सभी अधूरे कार्य पूरे होते हैं।