9 December 2025 Rashifal : आज दैनिक राशिफल 9 दिसंबर 2025 में ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से सभी 12 राशियों के बारे में जानेंगे और यहां पर मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के सभी राशियों के बारे में चर्चा करेंगे। आज आपको भाग्य का साथ कितना मिलता है और आपको कौन-कौन सी सावधानी रखनी चाहिए और साथ में क्या उपाय करने चाहिए इसके बारे में भी जानेंगे, यहां पर आपको राशिफल से जुड़ी जानकारी काशी के महाविद्वान और ज्योतिष आचार्य श्री कमलेश शास्त्री के द्वारा बताया जाएगा।
9 दिसंबर राशिफल 2025 ( 9 December 2025 Radhifal )
मेष राशि ( Mesh Rashi Today )
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है, व्यापार करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज बिजनेस में आपके मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, निजी जीवन में चल रहे विवाद समाप्त होंगे, आज पॉजिटिव लोगों के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा, अधिक जोखिम वाले कार्यों से बचे, अचानक यात्रा का योग बन रहा है, मार्केट में उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3
वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi Today )
आज आपको अपने जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, घर परिवार पर विवाद की वजह से मानसिक तनाव स्थिति रहेगी, ऑफिस में अत्यधिक कार्य की वजह से मन परेशान रहेगा, घर में बैठकर विवादित समस्याएं का निपटारा कर सकते हैं, मित्र या रिश्तेदारों से सहयोग लेना पड़ सकता है, व्यापार नौकरी में आज बड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं, खराब स्वास्थ्य में आज सुधार होता हुआ दिखाई देगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 7
मिथुन राशि ( Mithun Rashi Today )
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, व्यक्तिगत रूप से आप लोगों के साथ अपने आप को अच्छा साबित करने में कामयाब रहेंगे, आज मित्रों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, घर परिवार में चल रही समस्याओं को आप आसानी के साथ सुलझा सकते हैं, आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, ऑफिस कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3
कर्क राशि ( Kark Rashi Today )
आज आप जमीन संपत्ति की खरीददारी कर सकते हैं, नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है, आज आपकी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, पैसे के लिए दिन में सावधानी रखें, पैसों को लेकर दोस्तों के बीच अनबन हो सकती है, कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी, शेयर मार्केट से जुड़ी लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, ऑफिस के कार्यों में आपको बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5
सिंह राशि ( Singh Rashi Today )
दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी, आज आपके ससुराल पक्ष या रिश्तेदारों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है, बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आपको अच्छी खबर मिलेगी, जल्दबाजी में किया गया कार्य आज आपको नुकसान दे सकता है, मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, पैसे के मामलों में किसी पर अधिक भरोसा ना करें, पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 7
कन्या राशि ( Kanya Rashi Today )
आज का दिन आपका तनावपूर्ण रहेगा, अचानक कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है, व्यापार और नौकरी के रिलेटेड आज आपको बड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है, घर परिवार में चल रहा तनाव धीरे-धीरे समाप्त होगा, व्यक्तिगत रूप से आपको अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत रहेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, नए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब है ? नोट कीजिए सही तिथि
तुला राशि ( Tula Rashi Today )
आज आपको अपने जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके आने वाले समय में बहुत ही काम आएगी, व्यावसायिक सोच आपको बहुत आगे तक ले जाएगी, इस समय आपको अपने कार्यों में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है, आलस आपको बड़ा नुकसान दे सकता है, अविवाहित लोगों के जीवन में बड़ी खुशखबरी आ सकती है, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 5
वैश्विक राशि ( Vrishchik Rashi Today )
आज आपको अपने कार्यों में और अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी, दूसरों पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है, पुरानी गलतियों से सबक लेकर आप नई रणनीति बनाएंगे, आर्थिक रूप से छोटा-मोटा खर्च आपको परेशान कर सकता है, बिजनेस से रिलेटेड आज आप बड़े फैसले ले सकते हैं, ऑफिस कार्यों में आज आपको अच्छी खबर प्राप्त होगी, जमीन जायदाद के मामले में आपको अच्छी खबर मिलेगी, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 6
धनु राशि ( Dhanu Rashi Today )
आज आपके जीवन में बहुत अधिक संतुलन देखने को मिलेगा, जीवन में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं समाप्त होगी, पारिवारिक रिश्तों में धीरे-धीरे मजबूती आएगी, आज आपको मित्रों की तरफ से बड़ा सरप्राइज मिल सकता है, आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी, आज आपके ऊपर से बड़ा संकट समाप्त हो सकता है, आज आपको पत्नी की तरफ से बड़ा गिफ्ट मिल सकता है, कारोबार और नौकरी में आज आपको बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
भाग्यशाली रंग – सिल्वर, भाग्यशाली अंक – 4
मकर राशि ( Makar Rashi Today )
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, आज आपके जीवन में एक के बाद एक कई सारी खुशियां मिलेंगी, माता-पिता की ओर से बड़ा गिफ्ट मिल सकता है, अचानक पैसों का बड़ा लाभ हो सकता है, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज मोटा मुनाफा होने की पूरी संभावना है, भाई बहन के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे, ऑफिस की तरफ से बड़ी गुड न्यूज़ मिल सकती है, जीवनसाथी के साथ अपनी दिल की बात कह सकते हैं, स्वास्थ्य को लेकर आज बड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6
कुंभ राशि ( Kumbh Rashi Today )
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा, आज आपके जीवन की कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है, नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, अचानक किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है,आय में वृद्धि होगी, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, घर परिवार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, कारोबार के रिलेटेड आज आपको बड़े फैसले लेनी पड़ सकते हैं, नौकरी के नए ऑफर प्राप्त होंगे, पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 1
मीन राशि ( Meen Rashi Today )
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी, ऑफिस कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, स्वास्थ्य को लेकर परेशान नजर आएंगे, पैसों की वजह से कोई बड़ा कार्य रुक सकता है, जमीन संपत्ति की खरीदारी करने का विचार कर सकते हैं, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, बड़े बुजुर्गों की सलाह आपका काम आएगी, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं, घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, आज आपको दिमाग की जगह दिल से सोचने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल , भाग्यशाली अंक – 8
डिस्क्लेमर – आप सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि इस ब्लॉग आर्टिकल के माध्यम से जो भी जानकारी दी गई है वह सभी जानकारी ज्योतिष आचार्य के अनुसार बताई गई है, बाकी आपका भाग्य आपके कर्म और आपके काम के अनुसार आपकी किस्मत कार्य करती है, यानी जैसा आप कार्य करेंगे उसी हिसाब से आपका भाग्य आपका साथ देता है।
