Dussehra kab Ka Hai : कब मनाया जाएगा दशहरा, नोट कीजिए तिथि धार्मिक महत्व और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Dussehra kab Ka Hai : दशहरा पर्व पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, दशहरा पर्व को हम सभी लोग विजयदशमी के नाम से भी जानते हैं। दशहरा पर्व प्रत्येक वर्ष अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है, दशहरा पर्व धर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है।

सनातन धर्म में दशहरा यानी विजयदशमी ( Dussehra 2025 ) का बहुत ही विशेष महत्व है, दशहरा के दिन भगवान श्री राम ने रावण वध करके धर्म पर धर्म की विजय की थी इसके अलावा दशमी तिथि के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत किया था तब से हम सभी लोग दशहरा पर मानते हैं। इस वर्ष 2025 में दशहरा कब मनाया जाएगा ( Dussehra kab Ka Hai ) जानते हैं।

दशहरा कब मनाया जाएगा ( Dussehra kab Ka Hai )

हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा पर प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है, इस वर्ष दसवीं तिथि की शुरुआत 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:01 पर हो रही है और इसका समापन अगले दिन 2 अक्टूबर को शाम 7:10 पर होगा, उदया तिथि के हिसाब से दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस दिन सूर्यास्त होने के बाद रावण दहन किया जाएगा।

दशहरा शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दशहरे के दिन शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है, इस दिन शस्त्र पूजन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 2:09 से लेकर दोपहर 2:56 तक रहेगा, हम सभी भाई लोगों को शस्त्र पूजन के लिए कुल 47 मिनट का समय मिलेगा।

दशहरा का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में दशहरा का बहुत ही धार्मिक महत्व है, दशहरा पर्व धर्म पर विजय के रूप में मनाते हैं और इसके अलावा पूर्वी भारत में दशहरे को दुर्गा पूजा यानी की दुर्गा विसर्जन के रूप में भी मनाया जाता है। दशहरा पर्व के दिन पूरे भारतवर्ष के अलग-अलग शहरों में रावण कुंभकरण और रावण के पुत्र मेघनाथ के पुतले पके जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर दशहरा पर्व के दिन मां दुर्गा जी का विसर्जन किया जाता है।

यह भी पढ़ें – 2025 में छठ पूजा कब है, नोट कीजिए सही तिथि सूर्योदय का समय, नहाए खाए डेट

दशहरा के दिन जरूर करे अचूक उपाय

दशहरा पर्व के दिन अगर आप अपने व्यापार और करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद सूर्य देव को अर्ध्य दें। अब आपको घर के मंदिर की साफ सफाई करनी है उसके बाद पूजा अर्चना करना है, पूजा करने के बाद आप शमी के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और मां दुर्गा जी को शमी के पत्ते चढ़ाय, इस उपाय से करने से आपके करियर और कारोबार में चल रही समस्याएं दूर होगी।

दूसरा उपाय – आप दशहरा पर्व के दिन भगवान श्री राम की पूजा करें और इसके बाद रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ, धार्मिक शास्त्रों के अनुसार दशहरा के दिन श्री रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ करने से जिंदगी में सुख शांति समृद्धि आती है और जिंदगी के सभी दुख तकलीफों का नाश होता है।

About The Author

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *