Pradosh Vrat September 2025 : सनातन धर्म में प्रत्येक महीने पढ़ने वाले प्रदोष व्रत का बहुत विशेष महत्व है, प्रदोष व्रत में भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा चुनाव की जाती है, प्रदोष व्रत रखने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और साथ में सभी संकटों से मुक्ति मिलती है, मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव जी की कृपा हरदम बनी रहती है।
हिंदू शास्त्र के अनुसार अश्विनी महीने का बहुत ही खास महत्व है, अश्विन माह मां दुर्गा जी को समर्पित है और इसके अलावा इस महीने में पितृ पक्ष और अन्य त्योहार पड़ते हैं। आश्विन महीने में प्रदोष व्रत कब है, यानी सितंबर में प्रदोष व्रत कब है, ( Pradosh Vrat September 2025 ) आपको पूरी सटीक जानकारी मिलेगी और इसके अलावा हम आपको प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त और महत्व से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।
सितंबर में प्रदोष व्रत कब है, ( Pradosh Vrat September 2025 )
हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार 5 सितंबर को सुबह 4:08 पर छत्रपति मां के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो रही है और इसका समापन अगले दिन 6 सितंबर को रात्रि में 3:12 पर हो रहा है। उदया तिथि के हिसाब से 5 सितंबर 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा और इस दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाएगी।
सितंबर में दूसरा प्रदोष व्रत अश्वनी माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाएगा। अश्वनी माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर को रात्रि 11:24 पर होगा और इसका समापन अगले दिन 19 सितंबर को रात्रि 11:30 पर होगा, इस हिसाब से प्रदोष व्रत 19 सितंबर 2025 को रखा जाएगा।
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत के दिन हरदम भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा प्रदोष काल संध्याकाल में की जाती है, आप सभी भक्त लोग संध्या काल में शिव जी मंदिर जाकर या फिर घर में शिव जी की पूरी विधि विधान के साथ पूजा करें और इसके बाद आरती करें।
Also Read : राधा अष्टमी पर्व पर राधा रानी की कृपा पाने के लिए करे अचूक उपाय, बरसेगी राधा रानी की कृपा
प्रदोष पूजा के दौरान जरूर करें शिवजी मंत्र का जाप
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमो भगवते रूद्राय
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्
कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् ।
सदावसन्तं हृदयारविन्दे
भवं भवानीसहितं नमामि ॥
प्रदोष व्रत में जरूर करें इन चीजों का दान
प्रदोष व्रत के दौरान दान का बहुत ही विशेष महत्व है, मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन दान करने से भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है और उनकी कृपा से जिंदगी में धन-समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है इसके अलावा विवाह संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।
- प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्तुएं जैसे कि दूध दही मिठाई नमक आज का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंद लोगों को गेहूं चावल हरी मूंग मसूर की दाल दान जरूर करना चाहिए, इन चीजों का दान करने से आर्थिक समृद्धि आती है और जिंदगी में सुख शांति मिलती है।
- प्रदोष व्रत के दिन गरीब लोगों को सफेद कपड़े का दान जरूर करना चाहिए।
- अगर आप विवाह संबंधी समस्याएं का सामना कर रहे हैं तो आपको प्रदोष व्रत के दिन गौ दान जरूर करना चाहिए।
- प्रदोष व्रत के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को फल दान जरूर करना चाहिए ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं और रिश्ता मजबूत होता है।
[…] […]