Categories ब्लॉग

December Vivah Muhurat 2025 : दिसंबर में केवल तीन दिन बजेगी शादी की शहनाइयां, नोट कीजिए दिसंबर 2025 विवाह शुभ मुहूर्त की डेट

December Vivah Muhurat 2025 : हिंदू धर्म में सभी शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में करना सबसे शुभ माना जाता है, अगर आप दिसंबर 2025 में जानना चाहते हैं कि दिसंबर 2025 में विवाह के कौन-कौन से मुहूर्त हैं तो आपके लिए यहां पर दिसंबर में पड़ने वाले विवाह मुहूर्त के बारे में जानकारी मिलेगी। इस समय भारत में विवाह की तैयारी चल रही है और आने वाले समय में केवल कुछ ही शुभ मुहूर्त बचे हुए हैं। नवंबर महीने में विवाह के कुछ अच्छे मुहूर्त हैं लेकिन दिसंबर में केवल तीन ही शुभ मुहूर्त है।

ज्योतिष आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से देवउठनी एकादशी का और तुलसी शालिगराम विवाह संपन्न होने के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2025 में आपको शादी के लिए केवल कुछ ही शुभ मुहूर्त है जिनमें से नवंबर महीने में आठ शुभ विवाह मुहूर्त है तो वही दिसंबर 2025 ( December Vivah Muhurat 2025 ) में केवल तीन शुभ विवाह मुहूर्त है।

दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त 2025 ( December Vivah Muhurat 2025 )

ज्योतिष आचार्य दिनेश शास्त्री जी के अनुसार दिसंबर महीने में विवाह के लिए केवल तीन शुभ मुहूर्त है जिनमें आप विवाह कर सकते हैं। धीरेंद्र शास्त्री जी के अनुसार “दिसंबर में 4 दिसंबर 5 दिसंबर 6 दिसंबर 2025 को ही विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं“। इसके बाद शुभ मुहूर्त नए वर्ष यानी 14 जनवरी 2026 के बाद ही उपलब्ध होंगे।

खरमास कब शुरू होंगे और कब खत्म होंगे ?

हिंदू धर्म में खरमास दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, हिंदू शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब करना शुरू हो जाता है, खरमास के दिनों में विवाह गृह प्रवेश मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और इसका समापन 14 जनवरी 2026 को होगा।

जनवरी 2026 में नहीं होगी शादियां

आने वाले जनवरी 2026 में भी शादी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर नहीं है, ज्योतिष आचार्य के अनुसार जनवरी 2026 में विवाह के कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, इसलिए आप सभी को शादी के लिए फरवरी 2026 का इंतजार करना होगा। 4 फरवरी 2026 से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे इसके बाद आपको फरवरी और मार्च 2026 में विवाह के लिए 20 शुभ विवाह मुहूर्त मिलेंगे।

वर्ष 2026 में विवाह के लिए केवल 60 शुभ मुहूर्त

अगर आप वर्ष 2026 में विवाह करने का प्लान कर रहे हैं तो आप सभी नो युवाओं को बताना चाहता हूं कि वर्ष 2026 में विवाह के लिए ज्यादा शुभ मुहूर्त नहीं है, वर्ष 2026 में शादी के लिए आपको केवल 60 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। अगर आप 2026 में विवाह का प्लान बना रहे हैं तो आप अभी से अपने पंडित से विवाह की तारीख निकलवा कर तैयारी कर सकते हैं।

About The Author

More From Author

1 comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *