Pradosh Vrat 2025 List In Hindi : प्रदोष व्रत प्रत्येक मां के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। प्रदोष व्रत के दिन महादेव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की उपासना करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और आपकी सभी कठिनाइयां दूर होती हैं।
अगर आप सभी भक्तगण हर महीने प्रदोष व्रत रखते हैं तो आपके लिए यहां पर प्रदोष व्रत 2025 ( Pradosh Vrat 2025 List In Hindi ) से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे और हम आपके यहां पर बताएंगे कि वर्ष 2025 में कब-कब प्रदोष व्रत है। हम आपके यहां पर वर्ष 2025 प्रदोष व्रत की पूरी लिस्ट प्रोवाइड करेंगे जिससे कि आप बहुत ही सुविधा के साथ हर महीने प्रदोष व्रत रख सकते हैं।
प्रदोष व्रत क्यों रखा जाता है ?
प्रदोष व्रत प्रत्येक मां के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। इस दिन आप भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत रखने से आपकी जिंदगी में चली आ रही सभी दुख दर्द से छुटकारा मिलता है आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। प्रदोष व्रत रखने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं और आपको शिव धाम की प्राप्ति होती है।
प्रदोष व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। महिलाओं को प्रदोष व्रत रखने से उनकी जिंदगी में सुख सौभाग्य धन दौलत पुत्र की प्राप्ति होती है, उनके घर में सुख शांति आती है। प्रदोष व्रत के दिन अगर कोई महिला या पुरुष पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करता है और सच्चे मन से कोई मनोकामना मांगता है तो भगवान शिव उसकी मनोकामना पूरी करते हैं।
Also Read – Pausha Putrada Ekadashi 2025 : पौष पुत्रदा एकादशी कब है, जानिए सही तिथि और पूजा विधि
प्रदोष व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है। शिव पुराण के अनुसार अगर कोई व्यक्ति प्रदोष व्रत रखता है तो उसकी जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आते हैं, उसकी जिंदगी में चली आ रही सभी कासन से छुटकारा मिलता है। शिव पुराण के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा साधन है। आप प्रदोष व्रत रख के भगवान शिव को प्रसन्न करके अपनी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं।
प्रदोष व्रत 2025 ( Pradosh Vrat 2025 List In Hindi )
- शनिवार 11 जनवरी को शनि प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि )
- 27 जनवरी को सोम प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 09 फरवरी को रवि प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 25 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 11 मार्च को भौम प्रदोष व्रत है। ( फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 27 मार्च को गुरु प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 10 अप्रैल को गुरु प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 25 अप्रैल को शुक्र प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 09 मई को शुक्र प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 24 मई को शनि प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 08 जून को रवि प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- सोमवार 23 जून को सोम प्रदोष है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि )
- 08 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत है। ) शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 22 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 06 अगस्त को बुध प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 20 अगस्त को बुध प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 05 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 19 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 04 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 18 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 03 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 17 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
- 02 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत है। ( शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी )
- 17 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत है। ( कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी )
निष्कर्ष ( Conclucation )
आप सभी प्रिय यूजर्स के लिए प्रदोष व्रत 2025 ( Pradosh Vrat 2025 List In Hindi ) के बारे में जानकारी दी है। अगर आप सभी भक्तगण प्रत्येक मां प्रदोष व्रत रखते हैं तो आपके लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वर्ष 2025 में पड़ने वाले सभी प्रदोष व्रत की तिथि की पूरी लिस्ट प्रोवाइड की है।
[…] […]