Guru Gochar 2025 : हमारे हिंदू शास्त्रों में बृहस्पति को सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है। अगर हमारी कुंडली में बृहस्पति यानी गुरु मजबूत है तो जिंदगी में हर तरफ से सफलता प्राप्त होती है। नौकरी में तरक्की मिलती है, व्यापार अच्छा चलता है, पैसे की कभी कमी नहीं होती है। इस समय गुरु मिथुन राशि में विराजमान है और 13 अगस्त 2025 के बाद दूसरी राशि में गोचर करेंगे, गुरु गोचर ( Guru Gochar 2025 ) से कुछ राशियों की जिंदगी बदलने वाली है और उनके अच्छे दिन शुरू होंगे।
जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु कमजोर होता है उन सभी व्यक्तियों को भगवान विष्णु जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से व्यक्ति के सभी कार्य पूरे होते हैं, जिंदगी के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। आप ऐसी स्थिति में गुरु की चाल बदलने से कुछ ऐसी राशिया हैं जिनकी कुंडली में गुरु मजबूत होंगे। गुरु गोचर ( Guru Gochar 2025 ) के बाद किन दो राशियों की किस्मत अचानक चमकेगी और किन पर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होगा इसके बारे में जानते हैं।
गुरु गोचर ( Guru Gochar 2025 )
देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में विराजमान है, देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में 17 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे। इसके बाद बृहस्पति 18 अक्टूबर 2025 से कर्क राशि में गोचर करेंगे, कर्क राशि में गुरु बृहस्पति 4 दिसंबर 2025 तक रहेंगे और इसके बाद 5 दिसंबर 2025 से दोबारा मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
सिंह राशि
देवगुरु बृहस्पति की दया दृष्टि इस समय सिंह राशि पर है, देवगुरु बृहस्पति की कृपा सिंह राशि पर बरसेगी, देवगुरु बृहस्पति की कृपा की वजह से सिंह राशि जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यापार करियर में अपार सफलता प्राप्त होगी, धन संबंधित समस्याएं समाप्त होगी, आय के नए स्रोत बनेंगे। सिंह राशि जातक के लिए इस समय निवेश करने का अच्छा समय है, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।
सिंह राशि जातक के लोगों को इस समय पूरी प्लानिंग के साथ-साथ सोच समझकर पैसा निवेश करने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट के साथ-साथ बड़े लोगों की सलाह के साथ निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा की वजह से आपके बिगड़े हुए भी कार्य बनेंगे, बस आपको इस समय पूरी मेहनत के साथ सही तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।
तुला राशि
तुला राशि जातक लोगों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा आप पर बनी हुई है, व्यापार से जुड़े लोगों को लिए इस समय धन लाभ का योग बना है। कुंडली में गुरु मजबूत होने की वजह से आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। इस समय सही दिशा में कार्य करने पर आपको सफलता प्राप्त होगी।
देवगुरु बृहस्पति की कृपा की वजह से इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, करियर व्यापार में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्रोत बनेंगे। इस समय मेहनत के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इनकम के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे, कार्यों को अधूरा ना छोड़े और सत्य के साथ आगे बढ़े।
Also Read : कृष्ण जन्माष्टमी कब है ? नोट कीजिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर – आप सभी पाठकों को बताना चाहता हूं कि यहां पर दी गई सभी जानकारी बड़े-बड़े ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। हमारी यह वेबसाइट इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करती है बल्कि व्यक्ति की किस्मत उनके कर्म और कार्य के हिसाब से निर्भर करती है।