Chopra Puja 2025 : दिवाली पर्व हिंदुओं का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है यह पर्व रोशनी और उत्सव का प्रतीक के साथ-साथ शुभ संकल्प और समृद्धि का भी प्रतीक है। दिवाली पर्व के दिन चोपड़ा पूजा भी की जाती है, चोपड़ा पूजा आरंभ समृद्धि और शुभ संकल्प का प्रतीक माना जाता है या पर्व विशेष तौर पर व्यापारियों के नए कार्य को शुरू करने के लिए किया जाता है।
दिवाली के दिन मनाए जाने वाली चोपड़ा पूजा के दिन सभी व्यापारी लोग अपने नए भी खाते की पूजा करते हैं और वही खातों में श्री गणेशाय नमः या श्री लक्ष्मी नमः लिखकर अपने व्यापार की शुरुआत करते हैं। मानताओ के अनुसार इस दिन चोपड़ा पूजा करने से व्यापारियों के व्यापार में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की कृपा हरदम बनी रहती है और उनके व्यापार में उन्नति होती है।
चोपड़ा पूजा 2025 कब है ?
चोपड़ा पूजा दिवाली के दिन मनाई जाती है, इस बार दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी इसलिए इसी दिन चोपड़ा पूजा भी की जाएगी। चोपड़ा पूजा प्रदोष काल में की जाती है। चोपड़ा पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर 2025 को शाम 5:46 से लेकर रात्रि 8:18 तक है। आप सभी व्यापारी लोग इस शुभ मुहूर्त पर चोपड़ा पूजा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – धनतेरस पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 4 मिनट का मुहूर्त, नोट कीजिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
चोपड़ा पूजा क्यों मनाई जाती है?
प्राचीन काल में चोपड़ा को बही खाता के नाम से जाना जाता है, प्राचीन काल से ही दीपावली के दिन सभी व्यापारी लोग पुराने खातों को समाप्त करके नए वही खाता शुरुआत करते हैं और इसी दिन नए वही खाता की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चोपड़ा पूजा के दिन सभी व्यापारी लोग अपनी नई वही खाता में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की उपासना के बाद श्री गणेशाय नमः या श्री लक्ष्मी नमः लिखकर शुरुआत करते हैं।

[…] […]