Dhanteras Puja Time : धनतेरस पर्व का सभी लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। धनतेरस के दिन से दीपावली की 5 दिन की शुभ शुरुआत होती है। धनतेरस के दिन पूजा के साथ-साथ खरीदारी कवि बहुत ही शुभ महत्व होता है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी करना और शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी भगवान धन्वंतरि और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है।
धनतेरस पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी और शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से घर में सुख समृद्धि धन वैभव की वृद्धि होती है। आपके यहां पर ज्योतिष आचार्य के द्वारा धनतेरस पूजा टाइम ( Dhanteras Puja Time ) धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त से जुड़ी पूरी सटीक जानकारी दी जाएगी।
धनतेरस कब मनाई जाएगी?
धनतेरस पर्व प्रत्येक वर्ष त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है इस वर्ष धनतेरस पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर मां लक्ष्मी भगवान धन्वंतरि और कुबेर महाराज की पूजा की जाएगी।
धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त ( Dhanteras Puja Time )
धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त संध्या काल 7:16 से लेकर 8:20 तक
नोट : आप सभी लोगों को धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने के लिए केवल एक घंटा 4 मिनट का ही शुभ मुहूर्त मिलेगा।
यह भी पढ़ें – भाई दूज कब है? जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए चौघड़िया मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है आप इस मुहूर्त पर घर के लिए सोना चांदी बर्तन इलेक्ट्रॉनिक समान की खरीदारी कर सकते हैं –
धनतेरस दिन का चौघड़िया शुभ मुहूर्त
- शुभ काल – सुबह 7:49 से लेकर 9:15 तक
- चर काल – दोपहर 12:06 से लेकर 1:32 तक
- लाभ काल – दोपहर 1:32 से लेकर 2:57 तक
- अमृत काल दोपहर 2:57 से लेकर शाम 4:30 तक
रात्रि काल का चौघड़िया शुभ मुहूर्त
- लाभ काल – शाम 5:48 से लेकर 7:30 तक
- शुभ काल – शाम 8:57 से लेकर रात्रि 10:32 तक
- अमृत काल – रात्रि 10:32 से लेकर अगले दिन 19 अक्टूबर को सुबह 12:06 तक
- चर काल – सुबह 12:06 से लेकर 1:41 तक
धनतेरस पूजा विधि ( Dhanteras Puja Vidhi )
- धनतेरस के दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर और मंदिर की साफ सफाई करें।
- अब आप मंदिर को फूलों से सजाय।
- आपको शाम के वक्त शुभ मुहूर्त पर मंदिर में एक चौकी पर लाल कपड़ा बेचकर उसमें भगवान गणेश माता लक्ष्मी कुबेर महाराज और धन्वंतरि जी की स्थापना करें।
- अब आपको घी का दीपक जलाना है इसके बाद आप गणेश आरती करके सभी देवी देवताओं को कुमकुम से तिलक लगाए और फल फूल मिठाइयां अर्पित करें।
- इसके बाद आप मंत्र का जाप करें और आखरी में मां लक्ष्मी जी की आरती करें।

[…] यह भी पढ़ें – धनतेरस पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 4… […]