Shani Dev Pooja : अगर आप अपनी जिंदगी में सुख समृद्धि शांति और आर्थिक लाभ कहते हैं तो इसके लिए आपकी कुंडली में शनि देव को मजबूत होना जरूरी है। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आपकी जिंदगी तहस नहस रहेगी। आपके द्वारा किए गए सभी कार्य और मेहनत विफल रहेगी। अगर आप अपनी कुंडली में शनि को मजबूत करना चाहते हैं और शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप शनिवार के दिन शनि देव पूजा ( Shani Dev Pooja ) करें।
हिंदू शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। शनि देव लोगों को उनके कर्म के हिसाब से फल देते हैं इसलिए शनिदेव को कर्म फल दाता भी कहा जाता है। अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, सुख शांति चाहते हैं, व्यापार में सफलता चाहते हैं, करियर में सफलता चाहते, हैं तो शनिदेव की पूजा जरूर करें। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शनि देव की पूजा कैसे और किस समय करनी चाहिए ?
- भगवान शनि देव की पूजा करने से पहले स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें।
- शनि देव की पूजा हरदम शनि देव मंदिर जाकर भी करनी चाहिए।
- शनि देव की पूजा करते समय आप शनि मंत्र ( Shani Mantra ) का जाप करें।
- शनि देव की पूजा करते समय बोलकर लाल रंग के फूलों का इस्तेमाल न करें।
- हिंदू शास्त्रों के अनुसार शनि देव की पूजा हरदम सूर्यास्त के बात करनी चाहिए।
- शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करते समय नीले या काले रंग के कपड़े पहने।
- शनि देव की पूजा करते समय भूल कर शनिदेव की आंखों में नहीं देखना चाहिए।
- शनि देव की पूजा करते समय केवल शनि देव के पैरों को ही देखना चाहिए।
शनि देव पूजा विधि ( Shani Dev Pooja )
- शनि देव की पूजा संध्या काल में की जाती है, इसलिए आप संध्या काल में स्नान करें और काले रंग के वस्त्र धारण करें।
- अब आप अपने नजदीकी के शनि देव मंदिर जाकर शनि देव की मूर्ति पर तेल फूल माला चढ़ाएं।
- अब आप शनिदेव को मिठाई फल का भोग लगाए।
- अब आप सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसके बाद शनि देव की स्तुति का पाठ करें।
- पूजा समाप्त होने के बाद शनि देव की आरती करें।
- शनिवार के दिन आप जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन, कपड़े का दान करें।
Also Read – शिव को प्रसन्न करने का मंत्र : शिवजी की पूजा करते समय करें इन मंत्र का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
शनिवार के दिन जरूर दान करें यह चीज
- शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए आप कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करें।
- शनिवार के दिन आपको काले कपड़े का दान करना चाहिए, काले कपड़े दान करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आप शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
- शनिवार के दिन आप पुराने लोहे की वस्तुएं का दान करें।
- शनिवार के दिन आप जरूरतमंद लोगों को काली उड़द की दाल का दान करें।
- शनिवार के दिन पुराने जूते चप्पल का दान करें, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और शनि देव की कृपा बनी रहती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शनिवार को क्या-क्या दान देना चाहिए?
शनिवार के दिन काले तिल सरसों का तेल पुराने जूते चप्पल काले कपड़े पुराने लोहे का सामान दान करना चाहिए।
शनिवार को क्या नहीं दान करना चाहिए?
शनिवार के दिन हल्दी और नमक का दान करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।
शनिवार के दिन कौन सा भोजन दान करना चाहिए?
शनिवार के दिन काले तिल या काले चने से बना हुए भोजन का दान करना चाहिए।
सनी देव को खुश करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?
शनि देव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें शनि मंत्र का जाप करें शनि यंत्र की पूजा करें शनि देव की कथा सुनी और काले तिल सरसों के तेल का दान करें।