Categories राशिफल

29 January 2026 Rashifal : भगवान विष्णु जी की कृपा से पूरे होंगे इन चार राशियों के अधूरे सपने, जानिए आज का राशिफल

29 January 2026 Rashifal : आज दैनिक राशिफल 29 जनवरी 2026 में ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से सभी 12 राशियों के बारे में जानेंगे और यहां पर मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के सभी राशियों के बारे में चर्चा करेंगे। आज आपको भाग्य का साथ कितना मिलता है और आपको कौन-कौन सी सावधानी रखनी चाहिए और साथ में क्या उपाय करने चाहिए इसके बारे में भी जानेंगे, यहां पर आपको राशिफल से जुड़ी जानकारी काशी के महाविद्वान और ज्योतिष आचार्य श्री कमलेश शास्त्री के द्वारा बताया जाएगा।

29 जनवरी 2026 राशिफल ( 29 January 2026 Rashifal )

मेष राशि ( Mesh Rashi Today )

मेष राशि जातक के लिए आज का दिन आर्थिक मामले के हिसाब से बहुत ही अच्छा रहेगा, करियर और कारोबार में आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को आज नया ऑफर मिल सकता है, माता-पिता के सहयोग से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं, आज किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6

आज का उपाय – सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और भगवान हनुमान जी की पूजा करके हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi Today )

वृषभ राशि जातक के लिए आज का दिन करियर और काम काज के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, आज आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है, इस समय आप पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे, नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, पैसे से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त, दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते, पैसे से जुड़े लेन-देन में सावधानी रखें, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, घर परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 2

आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें।

मिथुन राशि ( Mithun Rashi Today )

मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी, निजी जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, ऑफिस कार्यों में काम का बोझ रहेगा, बच्चों की करियर को लेकर आज आपको बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, नौकरी की समस्या समाप्त होगी, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, पति-पत्नी की बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।

भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 1

आज का उपाय – भगवान शिव जी को एक लोटा जल अर्पित करें और गरीब लोगों को खाने-पीने चीजों का दान करें।

कर्क राशि ( Kark Rashi Today )

आज का दिन आपकी मेहनत के हिसाब से बहुत ही अच्छा रहने वाला है, आज आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं, ऑफिस की तरफ से आपको पदोन्नति मिल सकती है, इस समय आपको अपने मेहनत और अपने आत्मविश्वास पर भरोसा करने की आवश्यकता है, कारोबार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, बच्चों की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी, रुके हुए कार्यों की वजह से मानसिक तनाव स्थित रहेगी, स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, पार्टनरशिप में बिजनेस का ऑफर मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग – पिंक , भाग्यशाली अंक – 9

आज का उपाय – सुबह जल्दी उठकर भगवान हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि ( Singh Rashi Today )

सिंह राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद और अनुकूल रहने वाला है, चंद्रमा गोचर से आपके जीवन में सीधा प्रभाव पड़ेगा, इसमें आपकी बिगड़े हुए काम धीरे-धीरे बनेंगे, आपके पर्सनल लाइफ में कुछ बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, पैसे से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी, घर परिवार रिश्तेदारों के साथ बिगड़े हुए रिश्ते बनेंगे, इस समय कारोबार के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, नया बिजनेस प्रपोजल मिल सकता है, परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 2

आज का उपाय – भगवान भोलेनाथ की पूजा करें और एक लोटा जल अर्पित करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें।

शिव को प्रसन्न करने का मंत्र : शिवजी की पूजा करते समय करें इन मंत्र का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

कन्या राशि ( Kanya Rashi Today )

इस समय आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करने की आवश्यकता है, पुरानी समस्याओं की वजह से आपको थोड़ी समस्या उठानी पड़ सकती हैं, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, विद्यार्थी जीवन आपका अच्छा रहेगा, मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, बेमतलब खर्चे से बचना होगा, इनकम के नए स्रोत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, नेगेटिव सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, ऑफिस में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5

आज का उपाय – आज दिन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद करें।

तुला राशि ( Tula Rashi Today )

तुला राशि जातक के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही अच्छा रहने वाला है, पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी, इस समय आपको अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है, आपके जीवन में धीरे-धीरे बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आने वाला समय आपका बिजनेस के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है, इस समय आपके घर परिवार भाई बहन का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके अधूरे सपने पूरे होंगे, आपके जीवन में एक के बाद एक कई सारी खुशियां आएंगी।

भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 4

आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और गाय और कुत्तों को खाना खिलाए।

वैश्विक राशि ( Vrishchik Rashi Today )

वैश्विक राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, आज आपके रुके हुए कार्यों की वजह से परेशान होना पड़ सकता है, घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, बड़े बुजुर्गों की सलाह आपका काम आएगी, जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, बिजनेस के रिलेटेड नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है, अचानक विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, कारोबार के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है, बिगड़े हुए रिश्ते धीरे-धीरे बनेंगे, इस समय आपको अपने रिश्ते में समय देने की आवश्यकता है, घर परिवार की तरफ से आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग – ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 7

आज का उपाय – भगवान शनि देव की पूजा करें और तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि ( Dhanu Rashi Today )

आज आप पुरानी समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे, आज आपको किसी अपने से बड़ी मदद मिल सकती है, इस समय आप अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है, भगवान हनुमान जी की कृपा से आप अपने अधूरे सपने पूरा करने का प्रयास करेंगे, पैसे से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, करियर में नए रास्ते खुलेंगे, स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग – ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 1

आज का उपाय – भगवान हनुमान जी की पूजा करें और गरीब लोगों को खाने-पीने चीजों का दान करें और साथ में अगर बजट है तो आप गर्म वस्त्र का दान करें।

मकर राशि ( Makar Rashi Today )

मकर राशि जातक के लिए आज के दिन पारिवारिक जीवन और आर्थिक लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा, आज आपको बिजनेस में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी, सरकारी संबंधित क्षेत्र में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, आपकी नौकरी में बदलाव की संभावना दिख रही है, कारोबार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेंगी, घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

भाग्यशाली रंग – पीला , भाग्यशाली अंक – 7

आज का उपाय – भगवान शिव जी को एक लोटा जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Kumbh Rashi Today )

कुंभ राशि जातक के लिए आज का दिन आर्थिक मामले के हिसाब से बहुत ही अच्छा रहने वाला है, माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप कोई बड़ा सपना पूरा कर सकते हैं, नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी, बिजनेस में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी, आने वाला समय आपके लिए बहुत ही मंगलकारी रहेगा, घर परिवार भाई बहन की तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं, इस समय आपको बेमतलब की टेंशन से बचना होगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

आज का उपाय – सुबह की शुरुआत हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा के साथ करे।

मीन राशि ( Meen Rashi Today )

मीन राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, आज आपको कुछ बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, छोटी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान दे सकती है, इसमें आप अपने विवाहित जीवन को एक नए सिरे से शुरुआत करने का प्रयास करेंगे। आज आपको किसी अपने से मदद लेनी पड़ सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, घर के खर्चे बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग – लाल , भाग्यशाली अंक – 1

आज का उपाय – भगवान शिव जी की पूजा करें और एक लोटा जल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर – आप सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि इस ब्लॉग आर्टिकल के माध्यम से जो भी जानकारी दी गई है वह सभी जानकारी ज्योतिष आचार्य के अनुसार बताई गई है, बाकी आपका भाग्य आपके कर्म और आपके काम के अनुसार आपकी किस्मत कार्य करती है, यानी जैसा आप कार्य करेंगे उसी हिसाब से आपका भाग्य आपका साथ देता है।

About The Author

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *