Categories राशिफल

28 January 2026 Rashifal : मां लक्ष्मी जी की कृपा से पूरे होंगे इन चार राशियों के सपने, जानिए आज का दैनिक राशिफल

28 January 2026 Rashifal : आज दैनिक राशिफल 28 जनवरी 2026 में ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से सभी 12 राशियों के बारे में जानेंगे और यहां पर मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के सभी राशियों के बारे में चर्चा करेंगे। आज आपको भाग्य का साथ कितना मिलता है और आपको कौन-कौन सी सावधानी रखनी चाहिए और साथ में क्या उपाय करने चाहिए इसके बारे में भी जानेंगे, यहां पर आपको राशिफल से जुड़ी जानकारी काशी के महाविद्वान और ज्योतिष आचार्य श्री कमलेश शास्त्री के द्वारा बताया जाएगा।

28 जनवरी 2026 राशिफल ( 28 January 2026 Rashifal )

मेष राशि ( Mesh Rashi Today )

मेष राशि जातक के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा, आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, बच्चों की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, आज किसी अपने से धोखा मिल सकता है, इस समय लापरवाही आपको बड़ा नुकसान दे सकती है, जमीन संपत्ति खरीदारी करने का प्लान बना सकते हैं, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

आज का उपाय – सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और भगवान हनुमान जी की पूजा करके हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi Today )

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, घर परिवार के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात कर सकते हैं, नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, ऑफिस में काम का बहुत अधिक रहेगा, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, पैसे से जुड़े लेनदेन में सावधानी रखें, इस समय आप अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करेंगे, इस समय आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, घर परिवार की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 1

आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें।

मिथुन राशि ( Mithun Rashi Today )

आज आपको व्यक्तिगत रूप से किसी अपने से धोखा मिल सकता है, इस समय आपके बिगड़े हुए संबंधों में समय और सुधारने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है, शत्रुओं से बड़ा नुकसान हो सकता है, आर्थिक रूप से आज आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, कारोबार में सोच समझकर निवेश करें, लंबी दूरी यात्रा का योग बना है, घर परिवार की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6

आज का उपाय – भगवान शिव जी को एक लोटा जल अर्पित करें और गरीब लोगों को खाने-पीने चीजों का दान करें।

कर्क राशि ( Kark Rashi Today )

आज का दिन आपकी मेहनत के हिसाब से बहुत ही अच्छा रहने वाला है, आज आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं, ऑफिस की तरफ से आपको पदोन्नति मिल सकती है, इस समय आपको अपने मेहनत और अपने आत्मविश्वास पर भरोसा करने की आवश्यकता है, कारोबार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, बच्चों की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी, रुके हुए कार्यों की वजह से मानसिक तनाव स्थित रहेगी, स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, पार्टनरशिप में बिजनेस का ऑफर मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग – पिंक , भाग्यशाली अंक – 9

आज का उपाय – सुबह जल्दी उठकर भगवान हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Also Read : कम समय में धनवान बनने के सबसे लाभकारी उपाय, मां लक्ष्मी देंगी पैसा ही पैसा

सिंह राशि ( Singh Rashi Today )

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग दौड़ से भरा रहने वाला है, इस समय आप पूरे ताकत और मेहनत के साथ रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, ऑफिस की तरफ से आपको नहीं जिम्मेदारी मिल सकती है, शेयर मार्केट से जुड़ी लोगों को आज मोटा मुनाफा मिल सकता है, घर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने का प्रयास करेंगे, माता-पिता के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, अचानक पैसे से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 2

आज का उपाय – भगवान भोलेनाथ की पूजा करें और एक लोटा जल अर्पित करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि ( Kanya Rashi Today )

इस समय आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करने की आवश्यकता है, पुरानी समस्याओं की वजह से आपको थोड़ी समस्या उठानी पड़ सकती हैं, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, विद्यार्थी जीवन आपका अच्छा रहेगा, मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, बेमतलब खर्चे से बचना होगा, इनकम के नए स्रोत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, नेगेटिव सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, ऑफिस में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5

आज का उपाय – आज दिन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद करें।

तुला राशि ( Tula Rashi Today )

आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, अनजान लोगों की बातों पर भरोसा आपको नुकसान दे सकता है, इस समय आपको अपने प्रोजेक्ट पर अधिक मेहनत की जरूरत है, किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, रुके हुए कार्यों का पूरा करने का प्रयास करेंगे, पैसे से जुड़ी चल रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी, नया कारोबार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, माता-पिता के सहयोग से आपका अधूरा सपना पूरा हो सकता है, निजी जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 4

आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और गाय और कुत्तों को खाना खिलाए।

वैश्विक राशि ( Vrishchik Rashi Today )

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, नौकरी से रिलेटेड आपको बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, दोस्तों के बीच फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, जीवन की कुछ समस्याएं आज समाप्त हो सकती है, माता-पिता के सहयोग से आप रुका हुआ बिजनेस दोबारा शुरू कर सकते हैं, बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज मोटा मुनाफा मिल सकता है, इसमें आपको और अधिक मेहनत की आवश्यकता है, स्वास्थ अच्छा रहेगा, कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग – ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 7

आज का उपाय – भगवान शनि देव की पूजा करें और तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि ( Dhanu Rashi Today )

आज आप पुरानी समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे, आज आपको किसी अपने से बड़ी मदद मिल सकती है, इस समय आप अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है, भगवान हनुमान जी की कृपा से आप अपने अधूरे सपने पूरा करने का प्रयास करेंगे, पैसे से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होगी, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, करियर में नए रास्ते खुलेंगे, स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग – ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 1

आज का उपाय – भगवान हनुमान जी की पूजा करें और गरीब लोगों को खाने-पीने चीजों का दान करें और साथ में अगर बजट है तो आप गर्म वस्त्र का दान करें।

मकर राशि ( Makar Rashi Today )

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा, आज आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है, जमीन प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का प्लान बना सकते हैं, माता-पिता के सहयोग से आज आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, किसी दूसरे की बातों पर भरोसा ना करें, आज किसी अपने से धोखा मिल सकता है, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को आज नए ऑफर मिल सकते हैं, ऑफिस की तरफ से आपको प्रमोशन मिल सकता है, स्वास्थ अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग – पीला , भाग्यशाली अंक – 7

आज का उपाय – भगवान शिव जी को एक लोटा जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Kumbh Rashi Today )

कुंभ राशि जातक के लिए आज का दिन पहले दोनों की अपेक्षा बहुत ही शानदार रहेगा, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार की तरफ से आपको नहीं जिम्मेदारी मिल सकती है, पुरानी समस्याओं से धीरे-धीरे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे, ऑफिस में आपके ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा, आज किसी अपने से दिल की बात कह सकते हैं। जमीन संपत्ति से जुड़े मामले में आपको राहत मिलेगी, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, स्वास्थ्य पर ख्याल रखने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

आज का उपाय – सुबह की शुरुआत हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा के साथ करे।

मीन राशि ( Meen Rashi Today )

मीन राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, आज आपको कुछ बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, छोटी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान दे सकती है, इसमें आप अपने विवाहित जीवन को एक नए सिरे से शुरुआत करने का प्रयास करेंगे। आज आपको किसी अपने से मदद लेनी पड़ सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, घर के खर्चे बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग – लाल , भाग्यशाली अंक – 1

आज का उपाय – भगवान शिव जी की पूजा करें और एक लोटा जल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर – आप सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि इस ब्लॉग आर्टिकल के माध्यम से जो भी जानकारी दी गई है वह सभी जानकारी ज्योतिष आचार्य के अनुसार बताई गई है, बाकी आपका भाग्य आपके कर्म और आपके काम के अनुसार आपकी किस्मत कार्य करती है, यानी जैसा आप कार्य करेंगे उसी हिसाब से आपका भाग्य आपका साथ देता है।

About The Author

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *