3 February 2026 Rashifal : आज दैनिक राशिफल 3 फरवरी 2026 में ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से सभी 12 राशियों के बारे में जानेंगे और यहां पर मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के सभी राशियों के बारे में चर्चा करेंगे। आज आपको भाग्य का साथ कितना मिलता है और आपको कौन-कौन सी सावधानी रखनी चाहिए और साथ में क्या उपाय करने चाहिए इसके बारे में भी जानेंगे, यहां पर आपको राशिफल से जुड़ी जानकारी काशी के महाविद्वान और ज्योतिष आचार्य श्री कमलेश शास्त्री के द्वारा बताया जाएगा।
3 फरवरी 2026 राशिफल ( 3 February 2026 Rashifal )
मेष राशि ( Mesh Rashi Today )
मेष राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी, ऑफिस की तरफ से आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, नौकरी में आपको नए ऑफर प्राप्त हो सकते हैं, प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है, शेयर मार्केट से जुड़ी लोगों को आज बड़ा लाभ मिल सकता है, दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6
आज का उपाय – सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और भगवान हनुमान जी की पूजा करके हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi Today )
वृषभ राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, बिजनेस के रिलेटेड नए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा, नए बिजनेस के लिए समय अच्छा है, घर परिवार में किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, पुत्र की तरफ से बड़ी खबर सुनने को मिल सकती है, सरकारी कार्यों में चल रही समस्या दूर होगी, लोन संबंधित समस्याएं समाप्त होगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, घर परिवार का सपोर्ट मिलेगा, बिगड़े हुए रिश्ते धीरे-धीरे सुधरेंगे।
भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 2
आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें।
मिथुन राशि ( Mithun Rashi Today )
मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा, इस समय आपके पूरे संयम और धैर्य के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा, बच्चों की नौकरी को लेकर परेशान रह सकते हैं, घर परिवार में कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, आज आपको किसी अपने से मदद लेनी पड़ सकती है, ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, निजी जीवन में बिगड़े हुए रिश्ते बनेंगे, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 1
आज का उपाय – भगवान शिव जी को एक लोटा जल अर्पित करें और गरीब लोगों को खाने-पीने चीजों का दान करें।
कर्क राशि ( Kark Rashi Today )
कर्क राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, करियर और व्यापार के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है, आज आपको आपके जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, बिजनेस में चल रहे समस्याएं समाप्त होगी, बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे, इस समय आप बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, घर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, शेयर मार्केट से जुड़ी लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – पिंक , भाग्यशाली अंक – 9
आज का उपाय – सुबह जल्दी उठकर भगवान हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि ( Singh Rashi Today )
सिंह राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा, आज आपको बिजनेस और करियर में कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, बिजनेस में लंबे समय से रुकी हुई डील आज पूरी हो सकती है, पार्टनरशिप में बिजनेस का ऑफर मिल सकता है, आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलते हुए दिखाई देंगे, किसी अपने से धोखा मिल सकता है, बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे, पैसे से जुड़ी कोई भी लेनदेन जल्दबाजी में ना करें।
भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 2
आज का उपाय – भगवान भोलेनाथ की पूजा करें और एक लोटा जल अर्पित करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें।
Also Read : कम समय में धनवान बनने के सबसे लाभकारी उपाय, मां लक्ष्मी देंगी पैसा ही पैसा
कन्या राशि ( Kanya Rashi Today )
कन्या राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है, इस समय आपके द्वारा की जा रही मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, ऑफिस की तरफ से आपको पदोन्नति के साथ-साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है, नए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा, इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी, नया करोबार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5
आज का उपाय – आज दिन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद करें।
तुला राशि ( Tula Rashi Today )
तुला राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, आप रुके हुए कार्यों को तेजी के साथ बढ़ाने का प्रयास करेंगे, ऑफिस का बोझ आप पर हावी रहेगा, मानसिक तनाव की स्थिति हो सकती है, इस समय आपको दूसरे पर निर्भर होने का मतलब कि आप अपना नुकसान कर रहे हैं। जमीन संपत्ति प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में आपको राहत मिलेगी, गाड़ी खरीदने का प्लान बना सकते हैं, आज बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, पति-पत्नी के बीच बिगड़े हुए रिश्ते सुधरेंगे।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 4
आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और गाय और कुत्तों को खाना खिलाए।
वैश्विक राशि ( Vrishchik Rashi Today )
आज के दिन आपको अपने जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, नौकरी से जुड़े लोगों को आज समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, आज पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, आज पड़ोस के लोगों से लड़ाई झगड़े की संभावना दिख रही है, किसी भी मामले में आप लापरवाही ना करें, बड़े बुजुर्गों की सलाह आपका काम आएगी, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, विद्यार्थी जीवन अच्छा रहेगा, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 7
आज का उपाय – भगवान शनि देव की पूजा करें और तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि ( Dhanu Rashi Today )
धनु राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, इस समय आपको अपने कार्य पर और अधिक फोकस करने की आवश्यकता है, थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान दे सकती है, इस समय दूसरे पर भरोसा करना आपके लिए अच्छा नहीं है, अपनी जिम्मेदारी को समझना आपके लिए बेहतर है, आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, नया कारोबार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, ऑफिस की तरफ से काम का बोझ रहेगा, पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, शेयर मार्केट से जुड़ी लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 1
आज का उपाय – भगवान हनुमान जी की पूजा करें और गरीब लोगों को खाने-पीने चीजों का दान करें और साथ में अगर बजट है तो आप गर्म वस्त्र का दान करें।
मकर राशि ( Makar Rashi Today )
मकर राशि जातक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपको बिजनेस में बड़ा मोटा मुनाफा हो सकता है, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी, नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लगेगी, किसी भी कार्य में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है, पुराने मित्रों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा, अनजान लोगों की बातों पर भरोसा ना करें, नौकरी में आपको नए ऑफर मिल सकते हैं, पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – पीला , भाग्यशाली अंक – 7
आज का उपाय – भगवान शिव जी को एक लोटा जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि ( Kumbh Rashi Today )
कुंभ राशि जातक के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक देने वाला रहेगा, इस समय आप नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, माता-पिता के सहयोग से आपका बड़ा सपना पूरा हो सकता है, विद्यार्थी जीवन अच्छा रहेगा, ऑफिस की तरफ से आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आप नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, पति-पत्नी के बीच बिगड़े हुए रिश्ते सुधरेंगे, बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3
आज का उपाय – सुबह की शुरुआत हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा के साथ करे।
मीन राशि ( Meen Rashi Today )
मीन राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, आज आपके ऑफिस की तरफ से पदोन्नति के साथ-साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है, इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, नए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा, इस समय पार्टनरशिप में बिजनेस करना आपको नुकसान दे सकता है, किसी भी बेवजह के मामले में दखल देने से बचे, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे, नौकरी से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल , भाग्यशाली अंक – 1
आज का उपाय – भगवान शिव जी की पूजा करें और एक लोटा जल अर्पित करें।
डिस्क्लेमर – आप सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि इस ब्लॉग आर्टिकल के माध्यम से जो भी जानकारी दी गई है वह सभी जानकारी ज्योतिष आचार्य के अनुसार बताई गई है, बाकी आपका भाग्य आपके कर्म और आपके काम के अनुसार आपकी किस्मत कार्य करती है, यानी जैसा आप कार्य करेंगे उसी हिसाब से आपका भाग्य आपका साथ देता है।
